भारत के 5 सबसे महंगे पर्यटन स्थल: विदेशों को देते हैं टक्कर!

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और पूरी दुनिया घूमना चाहते हैं, लेकिन अगर आपने भारत में रहते हुए ये पांच जगहें नहीं देखीं तो दुनिया घूमना तो बाद की बात है। तो यह लेख उन भारतीयों के लिए है जो विदेश यात्रा करना पसंद करते हैं।

यकीन मानिए, यह भारतीय यात्रा आपके लिए एक अविस्मरणीय यात्रा बन जाएगी जो आपको ढेर सारी यादें, मज़ा और रोमांच देगी। मुझे पता है अब आपके मन में भी यही सवाल आ रहा होगा कि विदेश तो हम बाद में घूमेंगे, अब पहले अपना भारत तो देख लें। इस आर्टिकल को पढने के बाद आपको भी ऐसा महसूस होगा किविदेशो से कम नहीं है।

तो चलिए बिना किसी देरी के आर्टिकल शुरू करते हैं और जानते हैं कि वो भारतीय शहर जो हर मामले में विदेशी शहरों को टक्कर दे रहे हैं।

भारत के 5 सबसे महंगे पर्यटन स्थल

भारत के 5 सबसे महंगे पर्यटन स्थल
भारत के 5 सबसे महंगे पर्यटन स्थल
#भारत के 5 सबसे महंगे पर्यटन स्थल
5अंडमान
4दक्षिण गोवा
3उदयपुर
2केरल
1कश्मीर

कश्मीर, केरल, दक्षिण गोवा, उदयपुर और अंडमान भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

5. अंडमान [Andaman]

अंडमान [Andaman]
अंडमान [Andaman]

अंडमान द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में एक भारतीय द्वीपसमूह है। यह अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। अगर आप चार से पांच दिनों के लिए अंडमान ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो टैक्सी ले सकते हैं या स्कूटर किराए पर ले सकते हैं।

अंडमान तक आप जहाज और हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं। यह जहाज केवल कोलकाता, चेन्नई और विजाग से चलता है। यह जहाज मात्र 3-4 दिन चलता है और पहुंचने में 55 से 70 घंटे लग सकते हैं। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा, यहां आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर सकते हैं, इसलिए आपको हर शहर में बैन स्टार्स के काउंटर से टिकट बुक करना होगा।

  • अंडमान मे घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान: हैवलॉक द्वीप, नील द्वीप , रॉस द्वीप , हाथी समुद्र तट , पोर्ट ब्लेयर और बाराटांग द्वीप.
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मई
  • यात्रा का लगभग खर्चा: ₹15,000 – ₹20,000
  • यात्रा के लिए कम से कम कितने दिन लगेंगे: 5-6 दिन

4. दक्षिण गोवा [South Goa]

 दक्षिण गोवा - South Goa
दक्षिण गोवा – South Goa

दक्षिण गोवा जिला भारत के गोवा राज्य का एक जिला है, जो कोंकण क्षेत्र में स्थित है। साउथ गोवा के बारे में बहुत कम पर्यटक जानते हैं, ज्यादातर वही लोग यहां जाते हैं जो गोवा को संक्षेप में देखना चाहते हैं और अनोखी चीजें देखना पसंद करते हैं, यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती है इसलिए आप यहां बहुत शांति से अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

दक्षिण गोवा में सबसे अधिक पर्यटन स्थल पालोलेम में है, इसे दक्षिण गोवा का दिल भी कहा जाता है। आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि यहां आपको उबर, टैक्सी और रिक्शा जैसा कुछ नहीं मिलेगा, यहां आपको जितने दिन यात्रा करनी है उतने दिन के लिए बाइक या कार किराए पर लेनी होगी।

  • दक्षिण गोवा मे घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान: बेनौलीम समुद्रतट, मडगाँव , पालोलेम बीच,अगोंडा बीच, कोलवा बीच , अवर लेडी ऑफ रेमेडियोज चर्च , तांबडी सुरला महादेव मंदिर , हाथी समुद्र तट , पोर्ट ब्लेयर और बाराटांग द्वीप.
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: नवम्बर से मार्च 
  • यात्रा का लगभग खर्चा: ₹27,250₹35,700 प्रति व्यक्ति
  • यात्रा के लिए कम से कम कितने दिन लगेंगे: 5 दिन

ये भी पढ़ें : भारत में घूमने के लिए 10 बेहतरीन जगहें

3. उदयपुर [Udaipur]

 उदयपुर - Udaipur
उदयपुर – Udaipur

उदयपुर राजस्थान राज्य का एक शहर है जो झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध है। उदयपुर राजस्थान के सबसे बड़े शहरों में से एक है और यहां महादेव की सबसे बड़ी मूर्ति है।

राजस्थान का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सिर्फ रेगिस्तान ही आता है, लेकिन आज हम आपको उदयपुर शहर की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अब आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज से उदयपुर जा सकते हैं, लेकिन मेरे हिसाब से ट्रेन आपके लिए सबसे बजट-अनुकूल विकल्प होगी। तो आप जिस भी वाहन में सहज हों, उससे उदयपुर आ सकते हैं।

वैसे तो उदयपुर लग्जरी होटलों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां आपको बजट-अनुकूल होटल भी मिल जाएंगे। और एक खास बात, अगर आप उदयपुर गए हैं तो राजस्थान का मशहूर दाल बाटी चूरमा जरूर चखें।

अगर आप राजस्थान की संस्कृति देखना चाहते हैं तो वाहन से शिल्पग्राम जरूर जाएं। राजस्थान की संस्कृति का नृत्य और संस्कृत से जुड़ी हर चीज़ देखी जा सकती है। भारतीयों के लिए टिकट वयस्कों के लिए 55 रुपये और 5 से 12 साल के बच्चों के लिए 30 रुपये है।

  • उदयपुर मे घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान: सिटी पैलेस, सहेलियों की बाड़ी, जग मंदिर पैलेस, विंटेज कार संग्रहालय , अम्बराई घाट, पिछोला झील, एकलिंगजी मंदिर, जगदीश मंदिर, फ़तेह सागर झील और गुलाब बाग चिड़ियाघर.
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: सितंबर से मार्च
  • यात्रा का लगभग खर्चा: ₹5000-₹6000
  • यात्रा के लिए कम से कम कितने दिन लगेंगे: 3 दिन

ये भी पढ़ें : Travel Without Visa: बिना वीजा के करें इन 5 देशों की यात्रा

2. केरल [Kerala]

केरल - Kerala
केरल – Kerala

ये हम सभी जानते हैं कि केरल एक्सप्रेस दक्षिण भारत में स्थित है जो कर्नाटक और तमिलनाडु के पास है। केरल को भगवान का अपना देश भी कहा जाता है।

केरल प्राकृतिक सुंदरता, इकोटूरिज्म पहल, हिल स्टेशन, बैकवाटर, पहाड़ों, अद्भुत समुद्र तटों, संस्कृति, मसालों, चाय बागानों और मुंह में पानी ला देने वाले व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है।

केरल शहर बहुत ही खूबसूरत शहर है, वहां आपको हर जगह नारियल के पेड़ दिखेंगे और यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है, ऐसे में आपको ड्राइविंग करने में मजा आएगा।

  • केरल मे घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान: अल्लेप्पी  पूर्व का वैनिस , वायनाड साधा जीवन व संस्कृति, थेक्कड़ी वन्यजीवों का स्थान ,श्री पद्मनाभास्वामी मंदिर , कोच्चि – अरब सागर की रानी, थ्रिस्सुर – शास्त्रीय कला व संस्कृति का केंद्र, कुमारकोम , कोझिकोड , कुट्टनाड – केरल का चावल का कटोरा और अष्टमुडी.
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: सितंबर से मार्च
  • यात्रा का लगभग खर्चा: ₹9000-₹10000
  • यात्रा के लिए कम से कम कितने दिन लगेंगे: 3-4 दिन

1. कश्मीर [Kashmir]

कश्मीर - Kashmir
कश्मीर – Kashmir

कश्मीर भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे उत्तरी भौगोलिक क्षेत्र है। कश्मीर भारत में एक ऐसी जगह है जहां धरती पर स्वर्ग जैसा अहसास होता है, यहां हर तरफ हरियाली और खूबसूरत वादियां नजर आती हैं।

कश्मीर जाने के लिए आपके पास विकल्प ट्रेन और हवाई जहाज हैं लेकिन अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं तो आपको कश्मीर के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी, आपको पहले कटरा रेलवे स्टेशन या जम्मू रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा और फिर वहां से कश्मीर जाने के लिए आपको टैक्सी या ट्रेन लेनी होगी।

  • कश्मीर मे घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान: वैष्णो देवी , श्रीनगर,  खिलनमर्ग , किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान ,गुलमर्ग, सोनमर्ग, कुपवाड़ा ,कठुआ, कारगिल , पुलवामा, पहलगाम,  जम्मू शहर, किश्तवाड़, निशात गार्डन, चश्माशाही, और अमरनाथ.
  • घूमने का सबसे अच्छा समय: मार्च से अगस्त
  • यात्रा का लगभग खर्चा: ₹15000-₹20000
  • यात्रा के लिए कम से कम कितने दिन लगेंगे: 3-4 दिन

निष्कर्ष

मेरे लेख को इतने धैर्यपूर्वक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर आपको यह पसंद आया तो आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी और विदेश यात्रा पर खर्च होने वाला काफी पैसा भी बचेगा.

अब, आपकी सूची तैयार है, तो आप विदेश में नहीं बल्कि भारत में अपनी छुट्टियां बुक करें, अपना बैग पैक करें और भारत के कुछ सबसे खूबसूरत परिदृश्यों को देखने के लिए तैयार हो जाएं।

अगर आपको कोई संदेह है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे।

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रशन

इन पर्यटन स्थलों में जाने के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए?

मौसम के अनुसार कपड़े,आरामदायक जूते,सनस्क्रीन और टोपी,आवश्यक दवाएं,कैमरा और पावर बैंक को जरूर लेकर जायें।

किस स्थान को ‘धरती का स्वर्ग’ कहा जाता है?

कश्मीर को धरती पर स्वर्ग के नाम से जाना जाता है।

भारत में सबसे ज्यादा विदेशी कहाँ आते हैं?

भारत में सबसे ज्यादा विदेशी आगरा , दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, वृंदावन,गोवा या फिर उत्‍तराखंड के हरिद्वार ऋषिकेश में आते हैं।

Leave a comment