गुरुग्राम में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

क्या आप भी गुड़गांव में रहते हैं या गुरुग्राम में वीकेंड बिताने की योजना बना रहे हैं? पर मन में बहुत से सवाल हैं कि कहां घूमे क्योंकि गुड़गांव में घूमने के लिए काफी जगह आए हैं और सभी बहुत सुंदर हैं , तो आपने बिल्कुल सही आर्टिकल पर क्लिक किया है आज आपकी समस्या का समाधान इस आर्टिकल में जरूर मिल जाएगा।

आज के आर्टिकल में हम आपको गुड़गांव में घूमेंगे के लिए कुछ बेहतर जगह के बारे में बताएंगे जिनमें एडवेंचर  प्लैस , मॉल, पार्क, झीलें और बाज़ार शामिल हैं। जिन्हें आप अपनी यात्रा में जरूर शामिल करें क्योंकि यह सभी जगह बहुत ही शानदार और मजेदार है।

आज के आर्टिकल में हमने आपके लिए गुड़गांव की उन पांच स्थानों की सूची बनाई है जिसके लिए गुड़गांव बहुत मशहूर है तो आप एक बार इस सूची को जरूर देखें।

गुरुग्राम में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों की सूची

गुरुग्राम- Gurugram
गुरुग्राम- Gurugram credit- moneycontrol.com
#गुरुग्राम में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें
1साइबर हब
2लीजर वैली पार्क
3एम्बिएंस मॉल
4अरावली जैव विविधता पार्क
5दमदमा झील

साइबर हब, लेजर वैली पार्क, एंबिएंस मॉल, अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क और दमदमा झील घूमने के लिए गुरुग्राम की पांच सबसे अच्छी जगहें हैं।

1. साइबर हब

साइबर हब- Cyber Hub
साइबर हब- Cyber Hub

साइबर हब साइबर सिटी के बगल में स्थित है और मुख्य रूप से साइबर सिटी में काम करने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करता है। गुड़गांव में साइबर हब एक विशाल स्थान है, जो 400,000 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करता है और इसमें 3 मंजिल हैं।

गुड़गांव घूमने आने वाले इस जगह सर्वोत्तम गंतव्य (Destination) में से एक है, ये जगह दुबई जैसी दिखती है और यह जगह रात को बहुत और भी सुंदर लगती है, यहां की नाइटलाइफ़ देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। साइबर हब में आपको सभी प्रीमियम ब्रांड के रेस्तरां और कैफे मिलेंगे, यहां आपको कई क्लब या बार्स भी मिलेंगे जो देर रात तक खुले रहते हैं। तो अगर आप गुड़गांव जाएं तो साइबर हब जरूर जाएं।

# खास-बातें

  • स्थान: 21, डीएलएफ टावर 10वीं रोड, डीएलएफ साइबर सिटी, डीएलएफ फेज़ 2, सेक्टर 24, गुरुग्राम, हरियाणा 122022
  • समय: 24 घंटे खुला
  • टिकट: फ्री प्रवेश
  • साइबर हब में करने के लिए प्रसिद्ध चीज़ें: रेस्तरां, कैफे, पब, गेमिंग जोन और शॉपिंग.

2. लीजर वैली पार्क

लीजर वैली पार्क- Leisure Valley Park
लीजर वैली पार्क- Leisure Valley Park credit- thrillophilia.com

लेजर वैली पार्क गुड़गांव सेक्टर 29 में स्थित है। यह पार्क एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और इसमें एक जॉगिंग पार्क, एक बगीचा, संगीतमय फव्वारे और एक रेस्तरां है जो इसे एक उपयुक्त मनोरंजक पार्क बनाता है।

अगर आपको प्रकृति से प्यार है तो आप लेजर वैली पार्क में सेल्फी ले सकते हैं क्योंकि इस पार्क में चारों ओर हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी और यहां एक सेल्फी प्वाइंट भी है जहां पर आप अपनी बहुत सारी सेल्फी ले सकते हैं। लेजर वैली पार्क बच्चों और युवाओं के बीच लोकप्रिय है और यह हमेशा लोगों से भरा रहता है।

यह शाम के समय अवश्य देखने योग्य और मनोरंजक जगह है क्योंकि शाम के समय फव्वारे चमकदार रोशनी से जगमगाते हैं और हल्के संगीत की धुन पर पानी की बौछारें होती हैं।

  • स्थान:  287, एनएच 8, सेक्टर 29, गुरुग्राम, हरियाणा 122021
  • समय: 5 am– 9 pm
  • टिकट: फ्री प्रवेश

ये भी पढ़ें : भारत के 5 सबसे महंगे पर्यटन स्थल

3. एम्बिएंस मॉल

एम्बिएंस मॉल- Ambience Mall
एम्बिएंस मॉल- Ambience Mall credit- wikipedia.org

एंबिएंस मॉल गुड़गांव, हरियाणा, भारत में एक शॉपिंग मॉल है और ये गुड़गांव और दिल्ली का सबसे बड़ा मॉल है जो 1 लाख वर्ग फुट और 18 लाख वर्ग फुट का खुदरा क्षेत्र है। इस मॉल में गुड़गांव में 230 से अधिक स्टोर और फूड आउटलेट हैं।

यहां पर आपके हर दोस्त के कपडे बच्चों से लेकर पढ़ो सबके लिए आसान से मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इस मॉल का पार्किंग एरिया काफी बड़ा है, इसलिए आपको पार्किंग से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी।

  • स्थान:  एनएच- 8, एंबिएंस आइलैंड, डीएलएफ फेज़ 3, सेक्टर 24, गुरुग्राम, हरियाणा 122002
  • समय: 10:00am – 09:00pm
  • टिकट: फ्री प्रवेश
  • एम्बिएंस मॉल करने के लिए प्रसिद्ध चीज़ें: स्केट, खरीदारी, आइस स्केटिंग और बच्चों के लिए खेल क्षेत्र.

4. अरावली जैव विविधता पार्क

अरावली जैव विविधता पार्क- Aravali Biodiversity Park
अरावली जैव विविधता पार्क- Aravali Biodiversity Park credit- thrillophilia.com

अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क (Aravalli Biodiversity Park) गुड़गांव के सेक्टर 24 में स्थित है, जो गुड़गांव में गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास है। यहां आपको 3.5 किलोमीटर का लंबा ट्रैक भी करना होगा।

यह जगह स्टूडेंट्स के लिए भी काफी अच्छी साबित होगी क्योंकि यहां आपको प्रकृति से लेकर बहुत सी अपडेटेड चीजें जानने को मिलेंगी, यहां आपको मेडिकल से लेकर हर तरह के पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे। अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क दिल्ली का एकमात्र स्थान है जो बच्चों को अद्वितीय कैम्पिंग सुविधाएं प्रदान करता है। पार्क के कई वैज्ञानिक और प्रकृति शिक्षा कर्मचारी छात्रों के साथ बातचीत करते हैं और प्रकृति के बारे में सीखते हैं।

  • स्थान:  आचार्य श्री तुलसी मार्ग, डीएलएफ फेज़ 3, सेक्टर 24, गुरुग्राम, हरियाणा 122002
  • समय: सुबह 6-11 और फिर 3-7  pm
  • टिकट: फ्री प्रवेश
  • रावली जैव विविधता पार्क करने के लिए प्रसिद्ध चीज़ें: साइकिल चलाना, जॉगिंग, ट्रैकिंग, प्रकृति की सैर.

5. दमदमा झील

दमदमा झील- Damdama Lake
दमदमा झील- Damdama Lake credit- thrillophilia.com

यह झील गुड़गांव और दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बहुत ही उत्तम जगह है। यह झील दिल्ली से केवल 60 किलोमीटर दूर है। दमदमा झील के सामने एक फार्महाउस टाइप घर है जहां पर आप बहुत सारी एक्टिविटी कर सकते हैं और हर एक्टिविटी की अलग-अलग कीमत है तो आप यहां जाकर भी आनंद ले सकते हैं।

अगर आपको झूले झूलना पसंद है तो यहां पर आपको दो तरह झूले देखने को मिलेंगे- एक बच्चों के लिए और एक बड़ो के लिए , बच्चों की सवारी के लिए कीमत 50 रुपये और युवाओं के लिए कीमत 100 रुपये प्रति व्यक्ति है।

इस जगह की ये भी खासियत है कि जब आप नदी पार करके दूसरी साइड जाएंगे तो वहां पर सिंगर मीका सिंह का फार्महाउस भी है जहां पर अब फोटो क्लिक करवा सकते हैं।

  • स्थान:  सोहना रोड से दूर, गुड़गांव
  • समय: सुबह 6-11 और फिर 3-7  pm
  • टिकट: फ्री प्रवेश
  • दमदमा झील घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च, देर से गर्मी और मानसून.
  • दमदमा झील करने के लिए प्रसिद्ध चीज़ें: नदी में नौकायन, ऊँट की सवारी, साहसिक कार्य.

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में बस इतना ही, मुझसे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आएगा। अगर आप अपनी यात्रा से संबंधित लेख पढ़ना पसंद करते हैं तो इस वेबसाइट से जुड़े रहें क्योंकि यह आपको यात्रा से संबंधित लेख पढ़ने को मिलेगा।

अगर आपको आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया आर्टिकल पर कमेंट करें और हमें बताएं कि आप इन 5 जगहों में से कौन सी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं और अगला लेख आपको किस विषय पर चाहिए।

अन्य लेख पढ़ें:

Leave a comment